Lucknow News: गोलागंज के एसए अपार्टमेंट पर फैसला अटका, मजबूती की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News: गोलागंज स्थित एसए अपार्टमेंट के मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। निवासियों और बिल्डर ने 87 लाख रुपये में अपार्टमेंट को सुरक्षित करने का प्रस्ताव भेजा, लेकिन एलडीए ने अभी कोई सहमति नहीं दी है। पुलिस की अनुमति से निवासियों ने जरूरी सामान निकाला।

Lucknow News: गोलागंज के एसए अपार्टमेंट पर फैसला अटका, मजबूती की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार

Lucknow News: गोलागंज स्थित एसए अपार्टमेंट के मामले में अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। अपार्टमेंट की मजबूती की अंतिम रिपोर्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण को अब तक नहीं मिली है। ऐसे में निवासियों और बिल्डर की ओर से 87 लाख रुपये में अपार्टमेंट को सुरक्षित और मजबूत रखने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर भी एलडीए ने सहमति नहीं दी है। निजी एजेंसी से कराया सर्वे

निवासियों और बिल्डर का प्रस्ताव

निवासियों और बिल्डर ने एलडीए को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि निजी एजेंसी से एसए अपार्टमेंट का सर्वे कराया गया है। एजेंसी ने 87 लाख रुपये में अपार्टमेंट को सुरक्षित और मजबूत रखने का काम पूरा करने की बात कही है। हालांकि एलडीए निजी एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर अभी कोई अनुमति देने के पक्ष में नहीं है।

एलडीए की रिपोर्ट के बाद ही निर्णय

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण के विशेषज्ञ इंजीनियरों और संबंधित एजेंसी की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे निर्णय लिया जाएगा। पहले यह स्पष्ट होगा कि एसए अपार्टमेंट मजबूत है या तकनीकी उपायों से इसे मजबूत किया जा सकता है। एलडीए की रिपोर्ट के बिना किसी तरह की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कंपाउंडिंग के साथ सेटबैक भी जरूरी

बिल्डर को मजबूती के काम के साथ भवन की कंपाउंडिंग भी करानी होगी। एलडीए के मुताबिक एसए अपार्टमेंट में निर्धारित सेटबैक नहीं छोड़ा गया है और भवन का निर्माण नियमों के विपरीत हुआ है। इसलिए केवल मजबूती का काम कराने से मामला खत्म नहीं होगा। नियमों का भी पालन करना होगा।

—-

एलडीए कोर्ट में भी नहीं हुआ अंतिम फैसला

सोमवार को इस मामले की सुनवाई एलडीए की विहित प्राधिकारी की कोर्ट में होनी थी। हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। अब विशेषज्ञ इंजीनियर्स और एजेंसी की रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि एसए अपार्टमेंट को किस तरह सुरक्षित किया जा सकता है। रिपोर्ट के बाद ही एलडीए आगे की अनुमति पर विचार करेगा। हालांकि इसे ध्वस्त करने की नोटिस दे दी गई है।

——

पुलिस की अनुमति से निवासियों ने निकाला जरूरी सामान

ज्वेलरी, रुपये, दवाएं, मोबाइल और लैपटॉप ले गए, बड़े सामान की अनुमति नहीं

एसए अपार्टमेंट के कई निवासियों को पुलिस ने अपने स्तर से अनुमति देकर छोटे और जरूरी सामान निकालने की इजाजत दी। इसके बाद कई निवासी अपार्टमेंट पहुंचे और अपने घरों से जरूरी सामान बाहर निकाला। इनमें ज्वेलरी, रुपये, दवाएं, मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत अन्य जरूरी सामान शामिल रहे।

अपार्टमेंट में रहने वाले कई लोग अपने छोटे-छोटे सामान निकालने के लिए पुलिस के पास पहुंचे थे। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर से उन्हें अनुमति दी। इसके बाद निवासी अपार्टमेंट में जाकर अपना जरूरी सामान निकाल सके। इससे उन परिवारों को राहत मिली, जिनका आवश्यक सामान अपार्टमेंट के अंदर ही रह गया था।

हालांकि बड़े सामान निकालने की अनुमति अभी नहीं दी गई है। फर्नीचर, बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य भारी सामान को बाहर ले जाने पर फिलहाल रोक है। एसए अपार्टमेंट की मजबूती को लेकर एलडीए के विशेषज्ञ इंजीनियरों और संबंधित एजेंसी की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद बड़े सामान को निकालने के संबंध में भी निर्णय लिया जा सकेगा।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

✦एसए अपार्टमेंट के मामले में अभी तक कौन-सी रिपोर्ट आई है?−
एसए अपार्टमेंट की मजबूती की अंतिम रिपोर्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण को अब तक नहीं मिली है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: गोलागंज के एसए अपार्टमेंट पर फैसला अटका, मजबूती की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार