Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRTO Enforcement Team Discovers Major Violations in Private Buses in Lucknow
22 में से 6 प्राइवेट बसें अनफिट मिली

22 में से 6 प्राइवेट बसें अनफिट मिली

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ की आरटीओ प्रवर्तन टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में 22 प्राइवेट बसों की जांच की, जिसमें 6 बसें अनफिट पाई गईं। बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, जैसे बॉडी की छेड़छाड़ और इमरजेंसी गेट का लॉक होना पाया गया। आरटीओ अधिकारियों ने कहा कि सख्त जांच से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Oct 30, 2025 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ की आरटीओ प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर 7 में प्राइवेट बसों के खिलाफ एक बड़ा जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 22 बसों की जांच की गई, जिसमें छह बसें अनफिट पाई गई। तीन बसों की बॉडी बढ़ाई गई मिली, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है। वहीं एक बस में इमरजेंसी गेट लॉक मिला, जो आपात स्थिति में यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकता है। चार बसों की सीटें त्रुटिपूर्ण थीं, एक में फायर इंस्टिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) गायब था और छह बसों में अवैध रूप से लगेज कैरियर लगे हुए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरटीओ प्रवर्तन प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि अनफिट बसों में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जो सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है। सबसे बड़ी गड़बड़ी बस की बॉडी से छेड़छाड़ की मिली। सही से हो जांच, तो दुर्घटनाओं पर लगे अंकुश पिछले दिनों प्राइवेट बसों में आग लगने और यात्रियों की जान जाने की घटनाओं के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक आरटीओ प्रवर्तन और तकनीकी टीम मिलकर जांच करें तो प्राइवेट बसों की खामियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।