Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRTE to be extended to 12th standard
आरटीई का दायरा 12वीं तक बढ़ाया जाए

आरटीई का दायरा 12वीं तक बढ़ाया जाए

संक्षेप:

Lucknow News - नई पहल के जरिए एक्शन एड प्रदेश के 20 जिलों में 'सबके लिए समाज एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अभियान' चलाने जा रहा है। इस योजना में छह फरवरी तक युवा सम्मेलन, जन सभा, शिक्षा जागृति यात्रा और वादविवाद...

Jan 24, 2019 09:54 pm ISTहिन्दुस्तान टीम लखनऊ
share Share
Follow Us on

नई पहल के जरिए एक्शन एड प्रदेश के 20 जिलों में 'सबके लिए समाज एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अभियान' चलाने जा रहा है। इस योजना में छह फरवरी तक युवा सम्मेलन, जन सभा, शिक्षा जागृति यात्रा और वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। संस्थान के क्षेत्रीय प्रबन्धक खालिद चौधरी ने कहा कि उनकी संस्था आरटीई एक्ट का दायरा बढ़ाते हुए 12वीं तक करने की मांग सरकार से कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरकारी स्कूल को केन्द्रीय विद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री खालिद ने कहा कि परियाजना के तहत संस्था आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, नामांकन, उपस्थित और ठहराव सुनिश्चित कर उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मौसमी पलायन से प्रभावित बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक राज्य स्तरीय नीति एवं कार्य योजना बनाई जाए। एनपीआरसी स्तर पर 10वीं और 12वीं तक के स्कूल खोले जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।