Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRSS Celebrates 100 Years of Contribution to India s Development Ram Madhav
संघ को समझने के लिए स्वयं सेवकों को समझना होगाझ: राम माधव

संघ को समझने के लिए स्वयं सेवकों को समझना होगाझ: राम माधव

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं लेखक राम माधव ने

Sun, 23 Nov 2025 07:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं लेखक राम माधव ने कहा है कि संघ को समझना कठिन है, संघ को समझना है तो उसके वरिष्ठ स्वयं सेवकों को समझना होगा। विश्व में संभवत कोई ऐसा संगठन नहीं है जो 100 वर्ष तक अनवरत कार्यरत रहे। ऐसा मिलन दुर्लभ है संघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बड़ी उपलब्धि है कि वह देश की विकास की मुख्यधारा में अपना योगदान लगातार दे रहा है। राम माधव रविवार को लखनऊ में एनबीआरआई सभागार में 'संघ@100 समग्र विकास चिंतन' विषय पर आयोजित चतुर्थ नानाजी देशमुख स्मृति व्याख्यान में बोल रहे थे। कार्यक्रम में एनबीआरआई निदेशक डॉ. अजित शासनी, कार्यक्रम अध्यक्षता पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य वक्ता रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने संघ के पांच परिवर्तन को समाज के लिए आवश्यक बताया। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता आज के लिए आवश्यक है। राम माधव ने कहा कि बीते 100 वर्षों तक सक्रियता के साथ काम करना ही प्रमुख कार्य है। संघ पर अंग्रेजों के समय में भी प्रतिबंध लगा और स्वतंत्रता के बाद भी कई बार प्रयास किया गया। संघ का उद्देश्य देश का संगठन करना समाज का संगठन करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 140 करोड़ नागरिकों के लिए जन जागरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम संचालन दीप नारायण पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में लोकनीति के निदेशक सत्येंद्र त्रिपाठी महराजगंज के सिसवा के विधायक प्रेम सागर पटेल, औधेन्द्र पाण्डेय, कुंवर अभिषेक प्रताप, कैप्टन सुभाष ओझा आदि लगभग 200 प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।