जंक्शन पर जांच के दौरान छत का दूसरा हिस्सा भी गिरा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -गोरखपुर से आए मुख्य संरक्षा अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया -ठेकेदार की लापरवाही को

जंक्शन पर जांच के दौरान छत का दूसरा हिस्सा भी गिरा

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।

लखनऊ जंक्शन पर वेटिंग लाउंज के पास स्थित जनआहार केंद्र के पीछे की छत गिरने के मामले को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय से आई टीम ने शु्क्रवार को मौके का निरीक्षण किया। साथ में लखनऊ मंडल के डीआरएम और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी थी। इस मामले में टीम स्टेशन पर पूछताछ कर ही रही थी कि छत का शेष हिस्सा भी भरभरा कर गिर गया। घटना के समय वहां कोई नहीं था।

Voice of UP

टीम का निरीक्षण

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख संरक्षा अधिकारी के साथ तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार की सुबह लखनऊ जंक्शन पहुंची। लखनऊ मंडल के डीआरएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आ गए। टीम ने पहले गिरी छत का निरीक्षण किया। उसके बाद घटनाक्रम को लेकर स्टेशन पर ही संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। बताया जाता घटनास्थल से हट कर टीम जब पूछताछ कर रही थी तभी छत का शेष हिस्सा भी गिर गया। गोरखपुर की टीम निरीक्षण और जांच कर लगभग डेढ़ घंटे बाद लौट गई। उधर, डीआरएम और उनकी टीम काफी देर तक स्टेशन पर रुकी रही।

तोड़ने के दौरान सतर्कता नहीं बरती गई

जन आहार केंद्र के पीछे के हिस्से की जो छत गिरी है, वह भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। उसके तोड़ कर नए सिरे से बनाए जाने के लिए इसकी दीवार और खंभों को तोड़ा जा रहा था। बताया जाता है कि संबंधित ठेकेदार के श्रमिकों ने छत के खंभों को तोड़ने के दौरान विशेष सतर्कता नहीं बरती, जिसके कारण ही छत अचानक भरभरा कर गिर गई।

घटना के बाद से प्रतीक्षालय बंद

जन आहार केंद्र के भवन का जो हिस्सा गिरा है, उसके बगल में ही उच्च श्रेणी का महिला प्रतीक्षालय भी है। प्रतीक्षालय के पीछे स्थित वॉशरूम की छत भी गिरी छत से मिली हुई है। घटना के बाद से प्रतीक्षालय को बंद कर दिया गया है। हालांकि स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि तोड़फोड़ के कारण पहले से ही इस हिस्से को घेर कर बंद कर दिया गया था। घटना के समय प्रतीक्षालय में कोई नहीं था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लखनऊ जंक्शन पर छत गिरने की घटना कब हुई?
यह घटना शुक्रवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।