चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म पांच का शेड गिरा, एक टीटीई सहित तीन घायल

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर सुबह 8.15 बजे शेड गिरने से एक टीटीई और दो यात्री घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेड के गिरने का कारण नियमित देखभाल की कमी बताई जा रही है। डीआरएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।

चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म पांच का शेड गिरा, एक टीटीई सहित तीन घायल

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर शुक्रवार की सुबह 8.15 बजे शेड अचानक भरभरा कर गिर गया। उसकी चपेट में आकर एक टीटीई और दो यात्री घायल हो गए। तीनों को आलमबाग स्थित अजन्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलकाता से देहरादून जाने वाली कुम्भ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच पर आने वाली थी। यात्री उसके इंतजार में प्लेटफार्म पर खड़े थे। बताया जाता है कि 8.15 बजे अचानक प्लेटफार्म के शेड का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिरा। उसका आगे का सिरा रेलवे ट्रैक की तरफ जा कर टिक गया। इसकी चपेट में प्लेटफार्म पर खड़े टीटीई भूपेंद्र सिंह सहित यात्री अभिषेक और साहिल घायल हो गए।

शेड गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीम सहित स्टेशन के अधिकारी भी पहुंच गए। शेड को किसी तरह से खिसका कर तीनों को निकाल कर अजन्ता अस्पताल भेजा गया।

पैर और कंधे पर लगी चोट

शेड की चपेट में आने से टीटीई अमित का पैर और एक यात्री का कंधा बुरी तरह चोटिल हो गया। दूसरे यात्री के हाथ में चोट आई है। टीटीई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नवीनीकरण के कारण शेड हुई अनदेखी

स्टेशन पर कांकोर्स निर्माण का काम चल रहा है। इस कड़ी में प्लेटफार्म पांच के कुछ हिस्सों और शेड को हटाया गया है। बताते हैं कि जो शेड गिरा उसे भी हटाया जाना था। इसलिए उसकी मरम्मत और नियमित देखभाल और स्टेशन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण शेड के किनारों पर लगे लोहे में जंग लग गया था। नतीजतन शेड गिर गया।

ट्रेन को आउटर पर रोका गया

शेड ज़ब गिरा तो कुम्भ एक्सप्रेस स्टेशन आने वाली थी. घटना के बाद ट्रेन को आउटर पर रोका गया। प्लेटफार्म पर स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन 1.44 घंटा की देरी से 8.58 बजे पहुंची। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डीआरएम ने जांच के निर्देश दिए

शेड गिरने की घटना के बाद उत्तर रेलवे के डीआरएम ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। प्राथमिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है।

अधिक जानकारी के लिए सामान्य प्रश्न

शेड गिरने का समय क्या था?
शेड गिरने का समय शुक्रवार की सुबह 8.15 बजे था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।