सचिवालय में चूहों का आतंक, पकड़ने के लिए होगा टेंडर

सचिवालय में चूहों का आतंक, पकड़ने के लिए होगा टेंडर

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय में चूहों की वजह से क्या अधिकारी और क्या कर्मचारी सभी

Sep 10, 2025 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय में चूहों की वजह से क्या अधिकारी और क्या कर्मचारी सभी परेशान हैं। इनसे निजात के लिए टेंडर किया जाएगा। हालांकि, टेंडर में न केवल चूहा बल्कि पूरी पेस्ट कंट्रोलिंग होगी। सचिवालय प्रशासन विभाग के सूत्रों के मुताबिक जेम पोर्टल से होने वाले टेंडर में चूहा, चींटी, दीमक आदि सभी तरह से पेस्ट नियंत्रण का ठेका एजेंसी को दिया जाएगा। यह पेस्ट क्लीनिंग लोक भवन, मुख्य भवन, बापू भवन और शास्त्री भवन में होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।