ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊचोरी करते चोर रँगे हाथ पकड़े गए, भीड़ ने जमकर पीटा,

चोरी करते चोर रँगे हाथ पकड़े गए, भीड़ ने जमकर पीटा,

ऊसर बरौली, पीजीआई की घटना।

चोरी करते चोर रँगे हाथ पकड़े गए, भीड़ ने जमकर पीटा,
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 04 Jun 2020 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

चोरों के मुंह पर कालिख पोत कर गांव में घुमाया

लखनऊ। हिन्दुस्तान संवाद

पीजीआई में बुधवार रात पंखा चुरा कर भाग चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चोर की पिटाई किए जाने पर उसने दो साथियों का नाम बताया। ग्रामीणों ने चोर के दो साथियों को भी दबोच लिया। भीड़ के हत्थे चढ़े चोरों की पिटाई करते हुए उनके बाल काटे गए। वीडियो भी बनाया गया। वॉयरल वीडियो देख कर पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया।

बरौली खलीलाबादा निवासी नन्हा दीक्षित का बेटा नितिन बरामदे में सो रहा था। देर रात पंखा बंद होने से उसकी नींद खुल गई। नितिन ने चोर को पंखा लेकर भागते देखा। उसके शोर मचाने पर नन्हा व अन्य लोग उठ गये। चोर को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान दिलीप के रूप में हुई। उसने बताया कि चोरी में हंसराज और राकेश शामिल थे। जो भाग गए हैं। दिलीप से मिली सूचना पर फरार चोरों को ग्रामीणों ने खोज निकाला। जिसके बाद चोरों की पिटाई करते हुए उनके बाल काट दिए गए। इतने से भी ग्रामीणों को तसल्ली नहीं मिली। तो चोरों के मुंह पर कालिख पोत कर उन्हें गांव में घुमाया गया। नितिन के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले उसका मोबाइल फोन चोरी हुआ था। जो आरोपियों दिलीप व उसके साथियों के पास से बरामद हुआ है।

चोरों से बर्बरता करने वालों पर होगी कार्रवाई

इंस्पेक्टर पीजीआई केके मिश्र ने बताया कि वीडियो वॉयरल होने पर घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद दिलीप, हंसराज और राकेश को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि चोरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले ग्रामीणों की पहचान की जा रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें