काकोरी में बदमाशों ने युवक से मोबाइल-बाइक छीनी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -लूट करने से युवक की रेलवे की परीक्षा छूटी -पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले

काकोरी में बदमाशों ने युवक से मोबाइल-बाइक छीनी

लखनऊ, संवाददाता।काकोरी थाना क्षेत्र के कुशमौरा मोड़ के पास घर लौट रहे युवक पर हमला कर मोबाइल व बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश फरार हो गए। घायल होने व एडमिट कार्ड लूटने के चलते गुरुवार को युवक की रेलवे की परीक्षा छूट गयी। इसके साथ ही काकोरी में ही बदमाशों ने मजदूर को माचिस मांगने के नाम पर रोका फिर जानलेवा हमला कर नकदी, मोबाइल व बाइक लूटकर फरार हो गए। काकोरी पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।रहीमाबाद के अटेर निवासी सुमित तिवारी (32) गोमतीनगर में किराए के मकान में अकेले रहकर परचून की दुकान में नौकरी करते हैं।

साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। सुमित ने बताया कि गुरुवार को रेलवे की परीक्षा थी। बुधवार रात तबीयत खराब होने के कारण बाइक से पैतृक गांव रहीमाबाद जा रहे थे। काकोरी स्थित कुशमौरा मोड़ के पास रात करीब दस बजे ठंड लगने के कारण बाइक किनारे खड़ी कर स्वेटर पहन रहे थे तभी पीछे से एक बाइक से चार अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। सिर पर वारकर उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया। उसके बाद मोबाइल, नकदी व बाइक लूटकर मलिहाबाद की ओर फरार हो गए। घायल सुमित को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।वहीं, दूसरी घटना समदा चौकी क्षेत्र के मौंदा में लगभग 10:30 बजे हुई। मौंदा निवासी मनोज रावत बाइक से देर रात खेत से घर वापस लौट रहे थे। मौंदा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास रुककर लघुशंका कर रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पहले माचिस मांगी। उसके बाद सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। हमले से लहूलुहान होकर मनोज बेहोश हो गया। बदमाश तीन हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।