बस में दंपत्ति के बैग से तीन लाख की नगदी और जेवर चोरी

Feb 14, 2026 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - गोसाईगंज में एक रोडवेज बस से साढ़े तीन लाख रुपए और शादी के लिए खरीदे गए जेवर चोरी हो गए। पीड़ित ने बस चालक, कंडक्टर और हेल्पर पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि बैग का लॉक टूटा हुआ था जब उनकी पत्नी ने उसे खोला।

बस में दंपत्ति के बैग से तीन लाख की नगदी और जेवर चोरी

गोसाईगंज में रोडवेज बस से साढ़े तीन लाख रुपए की नगदी और शादी के लिए खरीदे गए जेवर चोरी हो गई। पीड़ित ने बस चालक, कंडक्टर और हेल्पर के खिलाफ नगदी का बैग गायब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोमतीनगर के छोटा भरवारा निवासी लाल जी यादव ने पुलिस को बताया कि वो 8 फ़रवरी को अपनी पत्नी बादामी देवी के साथ आजमगढ़ जाने के लिए सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अहमामऊ चौराहे के पास रोडबेज बस नंबर यूपी 61 बीटी 9779 पर बैठ गए थे। इस बीच बस के कंडेक्टर ने उसके हाथ से बैग लेकर बस की पिछली सीट पर रख दिया।

जिसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर और नगदी थी। पीड़ित के मुताबिक बस गोसाईगंज के कबीरपुर गाव के पास आकर रुक गई। बस चालक, कंडेक्टर और हेल्पर ने सवारियों से बताया कि बस ख़राब हो गई है। सभी अपना सामान उतार कर दूसरी सरकारी बस से अपने स्थान तक चले जाए। लालजी यादव ने पुलिस को बताया कि जब उनकी पत्नी ने घर पहुंच कर बैग खोला तो देखा बैग का लॉक टूटा हुआ था। और बैग से जेवरात और नगदी गायब थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बस चालक, कंडेक्टर और हेल्फ़र के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर डीके सिंह के मुताबिक़ पीड़ित की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। -

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।