Lucknow News: दरवाजा खुलवाया, गले पर चाकू रखकर मंगलसूत्र-मोबाइल लूटा
Lucknow News: - विकलांग दंपति को कमरे में बंद कर ले गए ई-रिक्शा की चार बैटरियां -

Lucknow News: पारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज स्थित सालासर ड्रीम सिटी में शनिवार रात लुटेरों ने किराए पर रहने वाले विकलांग युवक के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने गले पर चाकू लगाकर महिला से मंगलसूत्र-कान की बालियां और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दंपति को कमरे में बंद कर ई-रिक्शा की बैटरियां खोल ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जौनपुर के मछलीशहर सरावां निवासी दिनेश पटेल बाएं हाथ से विकलांग हैं। पिछले पांच साल से वह पत्नी शैला और बच्चों के साथ शिवचरण यादव के घर में किराए पर रहते हैं। दिनेश के अनुसार शनिवार रात 11 बजे एक युवक ने ई-रिक्शा ले जाने की बात कहकर दरवाजा खटखटाया।
दरवाजा खोलते ही तीन अन्य युवक घुस आए। लुटेरों ने दिनेश के गले पर चाकू रख दिया और बरामदे में खड़े ई-रिक्शा की बैटरियां खोलने लगे। शोर सुनकर पत्नी शैला बाहर आईं तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और गले से मंगलसूत्र व कान की बालियां छीन लीं। पति-पत्नी को कमरे में बंद कर दरवाजा लॉक कर दिया और दिनेश का मोबाइल लेकर फरार हो गए। दिनेश ने पत्नी के मोबाइल से मकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। मकान मालिक ने दरवाजा खुलवाकर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


