रोडवेज कर्मचारी 16 से 18 तक कार्य बहिष्कार करेंगे
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने उत्पीड़न के आरोपों के चलते आंदोलन की चेतावनी दी है। 23 सूत्री मांग पत्र क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा गया है। यदि 15 अप्रैल तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 16 से 18 अप्रैल तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद चक्का जाम का नोटिस भी दिया जाएगा।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। मोर्चा की ओर से क्षेत्रीय प्रंधक को 23 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है। इसमें 15 अप्रैल तक समस्याओं का हल नहीं निकलने पर 16 से 18 तक कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी हल नहीं निकला तो चक्का जाम का नोटिस देंगे। संयुक्त मोर्चा की ओर से रोडवेज कर्मचारी संघ, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, श्रमिक समाज कल्याण संघ, संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन, संविदा कर्मचारी एकता संघ शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


