कुर्सी रोड-शुक्ला चौराहा मार्ग होगा चौड़ा, हुआ शिलान्यास
जानकीपुरम स्थित कुर्सी रोड से शुक्ला चौराहा जाने वाला मुख्य मार्ग चौड़ा किया जाएगा। भाजपा के नेताओं ने इस कार्य का शिलान्यास किया। लगभग ₹1817.97 लाख की लागत से यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और आधुनिक आधारभूत संरचना प्रदान करेगा। क्षेत्र के विकास के लिए इस प्रकार के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

जानकीपुरम स्थित कुर्सी रोड से शुक्ला चौराहा जाने वाला मुख्य मार्ग (नहर रोड) चौड़ा किया जाएगा। भाजपा के युवा नेता डॉ. नीरज सिंह व उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि लगभग ₹1817.97 लाख की लागत से होने वाले इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा, सुगम आवागमन तथा आधुनिक आधारभूत संरचना का लाभ मिलेगा। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता रहे इस मार्ग के चौड़ीकरण से ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, जिससे उत्तर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिल रही है। इस दौरान पार्षद निशा तिवारी (जानकीपुरम प्रथम), राजकुमारी मौर्या (जानकीपुरम द्वितीय) एवं दीपक लोधी (जानकीपुरम तृतीय) के साथ मान सिंह, रंजीत सिंह, राघवराम तिवारी, विवेक तोमर, सतीश वर्मा, संजय तिवारी, सौरभ तिवारी, अंकुश बाजपेई, राकेश पाण्डेय, दीपू रावत, हर्षिका जायसवाल दिव्यांशी शुक्ला व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


