अलीगंज श्री हनुमान मंदिर के सामने नहीं जाम लगेगा, 10 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

अलीगंज स्थित पुराने श्री हनुमान मंदिर के सामने अब जाम नहीं लगेगा। अतिक्रमण हटाकर सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क केवल 4 मीटर चौड़ी थी, जिससे जाम की समस्या थी। कार्य फरवरी में शुरू होगा। जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नाली का निर्माण भी होगा।

अलीगंज श्री हनुमान मंदिर के सामने नहीं जाम लगेगा, 10 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी

अलीगंज स्थित पुराने श्री हनुमान मंदिर के सामने अब जाम नहीं लगेगा। यहां पर जाम का कारण बन रहे अतिक्रमण को हटा दिया गया है। अब इस सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में अतिक्रमण के कारण यह सड़क मात्र चार मीटर ही चौड़ी थी। कपूरथला चौराहा से डंडहिया बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित पुराना श्री हनुमान मंदिर के सामने की सड़क पर दोनों तरफ वर्षों से अतिक्रमण था। यहां पर कई लोगों ने पक्की दुकानों का निर्माण कर रखा था तो कुछ ने सड़क पर कब्जा कर घर के अहाते बढ़ा लिया था। जिसके कारण बड़ा मंगल के दौरान तो यहां जाम के कारण लोगों को पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता था। सामान्य दिनों में भी जाम की स्थिति बनी रहती थी। यहां सड़क चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी के बनाए प्रस्ताव पर फरवरी में शासन की हरी झंडी मिल गई। ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति के बाद यहां अतिक्रमण हटाते हुए कार्य शुरू किया जा रहा है。

जल निकासी की समस्या भी दूर होगी-

श्री हनुमान मंदिर के सामने लगभग 250 मीटर लंबी सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा किया ही जाएगा, जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए दोनों तरफ तीन-तीन फिट गहरी नाली का निर्माण भी किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार नाली यहां पहले से ही है, लेकिन अतिक्रमण के कारण बंद हो गई है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव हो जाता था। अब डंडहिया की तरफ से कपूरथला चौराहा तक दोनों तरफ नाली बनाई जाएगी। उसके बाद सड़क को चौड़ा किया जाएगा। दोनों काम पूरा होने में तीन महीने लगेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अब जाम की समस्या दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
अतिक्रमण को हटा दिया गया है और सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।