ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसड़क निर्माण में तय समय में दें अनपत्ति: केशव मौर्य

सड़क निर्माण में तय समय में दें अनपत्ति: केशव मौर्य

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागध्यक्षों से कहा है कि एनएचआई समेत सभी प्रकार की सड़कों को बनाने के लिए तय समय में अनपत्ति दी जाए। सड़क परिवहन व राजमार्ग...

सड़क निर्माण में तय समय में दें अनपत्ति: केशव मौर्य
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 10 Jul 2017 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागध्यक्षों से कहा है कि एनएचआई समेत सभी प्रकार की सड़कों को बनाने के लिए तय समय में अनपत्ति दी जाए। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के साथ समन्वय और विभिन्न विभागों से सड़क निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए बुलाई गई बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिग्रहित भूमि का मुआवजा एक महीने में किसानों को दिया जाए। विवाद की स्थिति पर समन्वय से मुआवजा राशि बांटी जाए। मुआवजा बांटने में धीमी प्रगति पर राजस्व विभाग के अधिकारियों व डीएम पर नाराजगी जताई। बैठक में एनएचआई के अधिकारियों ने वन, विद्युत, सिंचाई व अतक्रिमण की समस्याओं की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसे प्राथमिकता पर निस्तारित करें। देरी करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रास्ते में आने वाले मंदिर व मस्जिद को समन्वय बैठक कर स्थानान्तरित किया जाए। सड़क निर्माण में आने वाली खनन संबंधी समस्या पर खनिज विभाग के अधिकारियों से बैठक कर निराकरण करे। डीपीआर बनाने का काम जल्द पूरा किया जाए। एनएचआई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी संवादहीनता दूर कर समन्वय से काम करें। सड़क बनाने के लिए जहां वृक्ष काटें वहां आसपास वृक्षारोपरण कराएं और संभव हो सके मशीनों से वृक्षों को स्थानान्तरित किया जाए। उन्होंने बताया कि 73 में 32 मार्गों को प्रदेश सरकार अपने संसाधन से बनवा रही है। झांसी बेला तिर्वा (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे) 320 किमी लम्बे 6 लेन एक्सप्रेस-वे पर कहा कि उपलब्ध जमीन पर 4 लेन का जल्द पूरा किया जाए। कुम्भ को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद 100 किमी लम्बा आउटर रिंग रोड शीघ्र बनाया जाए। फाफामऊ पर 2460.75 करोड़ की लागत से बनने वाले 6 लेन पुल निर्माण के लिए टेंडर किए जाए तथा एप्रोच रोड व पुल निर्माण अलग अलग एजेन्सी को कार्य दिया जाय। गोवर्धन तीर्थ विकास के लिए नया चार लेन बनाया जाए। रेडियल मार्ग सहित गोवर्धन परीक्रमा मार्ग चार लेन करने के लिए डीपीआर का आंकलन किया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें