Hindi NewsUP NewsलखनऊRoad accident in Ayodhya one killed two injured
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

संक्षेप:

अयोध्या के पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के मसौधा सुचित्तागज मार्ग पर भाभा चौराहे के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो...

Dec 16, 2018 06:50 pm ISTहिन्दुस्तान संवाद  भदरसा (अयोध्या),
share Share
Follow Us on

अयोध्या के पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के मसौधा सुचित्तागज मार्ग पर भाभा चौराहे के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।
 इनायत नगर थाना क्षेत्र के अरमा रुपीपुर निवासी अलोक चन्द्र मिश्र (27) पुत्र रवीन्द्र नाथ मिश्र अपने दो साथी राजबाबू शुक्ल व बजरंगी के साथ बाइक से पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में बारात आये थे। शनिवार की रात लगभग नौ बजे बाइक से वापस घर जा रहें थे। जैसे ही मसौधा सुचित्तागज मार्ग पर भाभा चोराहे के पास पहुंचे वैसे ही सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से आलोक चन्द्र मिश्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल राजबाबू शुक्ल व बजरंगी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है लेकिन दोनों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता रवीन्द्र नाथ मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रालीके विरुद्ध धारा 279,304ए के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पूराकलन्दर थाना प्रभारी निरीक्षक नितीश कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।