ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरालोद आज मनाएगा किसान सम्मान दिवस

रालोद आज मनाएगा किसान सम्मान दिवस

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने सभी निवर्तमान...

रालोद आज मनाएगा किसान सम्मान दिवस
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 28 May 2022 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने सभी निवर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि को मजदूर एवं किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में मजदूरों और किसानों को अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित भी किया जाएगा। सभी जिलों के साथ-साथ प्रदेश मुख्यालय में चौधरी साहब की प्रतिमा के सामने हवन पूजन व मार्ल्यापण के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन करके किसान मसीहा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें