ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरालोद नेताओं ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किया हवन-पूजन

रालोद नेताओं ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किया हवन-पूजन

राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूरे प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116वीं जयंती मनाई। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन...

रालोद नेताओं ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किया हवन-पूजन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 23 Dec 2018 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूरे प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116वीं जयंती मनाई। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन के बाद उन्हें पुष्पांजलि दी गई।

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित “वर्तमान राजनीति में चौ. चरण सिंह के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने कहा कि चौ. साहब सच्चे अर्थों में देश की ग्रामीण व्यवस्था और ग्रामवासियों की चिंता करते थे। उन्होंने देश में पुनर्रूथान मंत्रालय की स्थापना की ताकि ग्राम और ग्रामवासियों के साथ किसानों, मजदूरों और दलितों का उत्थान हो सके। जब भी मौका मिला उन्होंने इन वर्गो के लिए कानून बनाकर इनको अधिकार दिलाने का काम किया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने कहा कि चौधरी साहब जीवन पर्यंत किसानों, मजदूरों, बुनकरों, दलितों तथा शोषित वचित समाज के उत्थान के लिए सोचते, लिखते और संघर्ष करते रहे। हाजी वसीम हैदर, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रो. यज्ञदत्त शुक्ल, अम्बुज पटेल, अभिषेक सिंह चौहान, रोहित अग्रवाल, बीएल प्रेमी, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, लक्ष्मी गौतम, अंकुर सक्सेना, चन्द्रकांत अवस्थी, अश्विनी प्रताप सिंह, अभिषेक बाजपेई, सुरेष सिंह यादव, शैलेन्द्र शर्मा, सुरजीत श्रीवास्तव, हरपाल, गोविन्द सिंह चंदेल ने भी विचार व्यक्त किए। जयंती पर जिलों में गोष्ठियां, सभाएं, चौपाल, पंचायत आदि कार्यक्रम आयोजित कर रालोद नेताओं ने उन्हें याद किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें