फैजुल्लागंज में बुखार के आठ नए मरीज मिले

Sep 15, 2025 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - फैजुल्लागंज में बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हल्की बारिश और मौसम में बदलाव के कारण लोग संक्रामक रोग फैलने की आशंका से डरे हुए हैं। हाल ही में आठ नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम...

फैजुल्लागंज में बुखार के आठ नए मरीज मिले

फैजुल्लागंज में बुखार थमता नहीं दिख रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव और हल्की बारिश के बाद मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोग संक्रामक रोग फैलने की आशंका से डरे हुए हैं। लोग खुद के बचाव के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। यहां आठ नए मरीज सामने आए हैं। दो दिन में 14 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार के मरीज बढ़ने पर भी फैजुल्लागंज नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश है। फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी में सोमवार को मिले नए मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है। महादेव (60), सुरेश सिंह (45), ममता देवी (45), निधि (35), सौरभ (19), मानसी (18), खुशी (12), नैना यादव (तीन) बुखार से पीड़ित हैं।

सभी का इलाज निजी डॉक्टर से कराया जा रहा है। डॉक्टर से दवा परामर्श लेकर घर पर ही हैं। वहीं, 24 घंटे पहले यानी रविवार को भी बुखार से पीड़ित छह मरीज मिल चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के अफसरों को बुखार फैलने की जानकारी दी गई। समाचार पत्रों में भी खबर प्रकाशित हुईं, लेकिन किसी कर्मचारी को क्षेत्र में भ्रमण के लिए नहीं भेजा गया है। बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आरोप यह भी लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ज्यादातर शिव शक्ति नगर और दाऊद नगर में ही शिविर लगाकर जांच, दवा वितरित आदि कर जाती है। फैजुल्लागंज के अंदर के इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंचती है। नगर निगम की ओर से सफाई भी नहीं कराई जाती है। इसी वजह से गंदगी फैली है। मच्छरों का प्रकोप है। फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव नहीं किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।