UP weather: जल्दी आ गई गर्मी! आगरा में पारा 32.2 पहुंचा, टूट गया 3 साल का रिकॉर्ड, झांसी और प्रयागराज भी चुनचुनाए

Feb 17, 2026 03:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - फरवरी में मौसम गर्म होने लगा है, आगरा में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गर्मी बढ़ रही है, जबकि बांदा में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

UP weather: जल्दी आ गई गर्मी! आगरा में पारा 32.2 पहुंचा, टूट गया 3 साल का रिकॉर्ड, झांसी और प्रयागराज भी चुनचुनाए

प्रदेश में फरवरी का मौसम गर्माने लगा है। रात सर्द हो जा रही है और दिन में गर्म कपड़े पहनकर निकलने वालों को तीखी धूप से चुनचुनाहट हो रही है। अभी से मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। ताजनगरी आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले साल 2025 में पारा 31.9 और 2023 में 34.6 डिग्री तक पहुंचा था। सामान्य से 5 डिग्री अधिक तापमान होने के कारण ताजनगरी प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शुमार रही।

पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सूरज के तेवर तल्ख रहे। अलीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक (30.0°डिग्री) रहा, जबकि झांसी में 31.8 और प्रयागराज में पारा 31.6 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में छिटपुट और हल्की बारिश होने के आसार हैं। बादलों की इस आवाजाही के कारण अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होगी, जिससे रात की ठंड लगभग खत्म हो जाएगी।

हालांकि, अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा जाएगा। बांदा की रात सबसे सर्द रही बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान का हाल प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बांदा में 9.2 डिग्री और बहराइच में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों के आने से अब रात के तापमान में भी उछाल आएगा, जिससे उमस और हल्की गर्मी का अहसास बढ़ सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;