बीमारी से परेशान रिटायर विशेष सचिव ने फांसी लगाई
Lucknow News - लखनऊ के डालीबाग स्थित अफसर कॉलोनी में 63 वर्षीय रिटायर विशेष सचिव हेरम्भ मिश्रा ने बीमारी के कारण आत्महत्या की। उन्होंने 2021 में वीआरएस लिया था और मानसिक बीमारी से ग्रसित थे। शनिवार को उनका शव पंखे...

लखनऊ, संवाददाता डालीबाग स्थित अफसर कॉलोनी में बीमारी से परेशान रिटायर विशेष सचिव हेरम्भ मिश्रा (63) ने फांसी लग ली। उनका नूर मंजिल से इलाज चल रहा था। पुलिस के मुताबिक हजरतगंज के डालीबाग स्थित अफसर कॉलोनी में विशेष सचिव पद से रिटायर हेरम्भ मिश्रा (63) परिवार के साथ रह रहे थे। दामाद मुकेश पाण्डेय ने बताया कि हेरम्भ मिश्रा ने बीमारी के कारण वर्ष 2021 में वीआरएस ले लिया था। वह मानसिक रूप से बीमार थे। उनका नूर मंजिल में इलाज चल रहा था। इस कारण वह डिप्रेशन में थे। शनिवार सुबह 11 बजे काम करने वाली नौकरानी उनके कमरे में गई तो वह पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटके हुए थे।
जिसे देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर घर में मौजूद उनकी पत्नी निधी और दोनों बेटियां सुमेधा और रूपाली भी आ गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक परिवार वालों ने बताया कि हेरम्भ मिश्रा बीमारी से परेशान हो चुके थे। वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। पत्नी के छोड़ कर जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाई इटौंजा। इटौंजा में मजदूर राकेश (32) ने शनिवार को फांसी लगा ली। पांच वर्ष पहले उसे पत्नी छोड़कर चली गई थी। तब से वह परेशान चल रहा था। कल्याणपुर निवासी राकेश ने शनिवार दोपहर में घर में फांसी लगा ली। वह नशे का आदी था। पिता छोटेलाल के मुताबिक दोपहर में वह राकेश के कमरे में गए तो वह पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




