ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊउत्कृष्ठ कार्य के लिए आवा सदस्यों का सम्मान

उत्कृष्ठ कार्य के लिए आवा सदस्यों का सम्मान

मध्य कमान सेना पत्नी कल्याण संघ (आवा) की 52वीं वर्षगांठ पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 39 महिलाओं व बच्चों सदस्यों का सम्मानित किया गया। इसके अलावा 11वीं गोरखा राइफल्स सेंटर की निरुता लिम्बू के साथ दो...

उत्कृष्ठ कार्य के लिए आवा सदस्यों का सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 23 Aug 2018 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य कमान सेना पत्नी कल्याण संघ (आवा) की 52वीं वर्षगांठ पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 39 महिलाओं व बच्चों सदस्यों का सम्मानित किया गया। इसके अलावा 11वीं गोरखा राइफल्स सेंटर की निरुता लिम्बू के साथ दो बच्चों मनोहरा शर्मा व सतेन्द्र प्रताप सिंह को आवा अवार्ड व एक्सिलेंसी से नवाजा गया।

सूर्या सैनिक इंस्टीट्यूट में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आवा की कार्यकारी अध्यक्ष अनिता शर्मा ने आशा स्कूल के दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सेना, प्रदेश व केन्द्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इम्पावरमेंट आफ डिसएवल भीम पर आयोजित कार्यक्रम में अशक्तता की जानकारी हासिल कर उसके त्वरित उपचार व समाधान के लिए वक्ताओं ने जानकारी दी। बताया गया कि वर्ष 1966 में स्थापित संस्था ने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए महिला सशक्तिकरण व उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें