डीएस कॉलोनी में सीवर उफनाया, सैकड़ों परिवार बेहाल

Feb 09, 2026 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - कई दिनों से उफना रहा है सीवर, लोगों की दिनचर्या बाधित, नहीं हो रही सुनवाई

डीएस कॉलोनी में सीवर उफनाया, सैकड़ों परिवार बेहाल

अलीगंज के जयशंकर प्रसाद वार्ड स्थित डीएस कॉलोनी में कई दिनों से सीवर उफना रहा है, लेकिन जलकल और नगर निगम को इसकी कोई फिक्र नहीं। बीते दस दिनों से कॉलोनी के वाशिंदे गंदगी, बदबू और सड़ांध के बीच जीने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि घरों के शौचालय पूरी तरह जाम हो चुके हैं और लोगों को नित्य क्रिया के लिए दूरदराज सुलभ शौचालयों का सहारा लेना पड़ रहा है। सीवर का गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास फैल चुका है। पूरे दिन दुर्गंध के कारण सांस लेना तक दूभर हो गया है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छरों और गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। लोग खुद कर रहे सफाई, जलकल का सिस्टम फेल प्रशासन की बेरुखी से तंग आकर कॉलोनी के लोग अपने स्तर से सीवर लाइन की सफाई करने की जद्दोजहद कर रहे हैं। कहीं पाइप डाले जा रहे हैं तो कहीं रॉड डालकर जाम खोलने की कोशिश की जा रही है, लेकिन स्थायी समाधान न मिलने से लोग मायूस हैं। उनका कहना है कि यह काम जलकल विभाग का है, लेकिन विभाग की टीम मौके पर झांकने तक नहीं आई। ---------------- पार्षद नदारद, प्रदर्शन की चेतावनी स्थानीय निवासियों ने वार्ड पार्षद से मिलने और समस्या बताने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इससे लोगों में गुस्सा और बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूर होकर जलकल विभाग के जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। कॉलोनीवासियों ने महापौर सुषमा खर्कवाल से सीधे हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि यदि अब भी प्रशासन नहीं जागा तो यह लापरवाही किसी बड़ी बीमारी या हादसे का कारण बन सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।