
फैजुल्लागंज में सीवर समस्या से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन
Lucknow News - - महाप्रबंधक जलकल विभाग का पुतला दहन कर किया विरोध-प्रदर्शन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता फैजुल्लागंज
फैजुल्लागंज की आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में सीवर की समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों का सब्र जवाब दे चुका है। शनिवार को आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों ने प्रदर्शन किया और महाप्रबंधक का पुतला दहन कर विरोध जताया। फैजुल्लागंज की श्याम विहार कॉलोनी, प्रजापति टावर, संतकबीरनगर कॉलोनी, प्रीति नगर, कृष्ण लोक नगर, गायत्री नगर, इन्द्र पुरी, महर्षि नगर, भरत नगर, यश नगर, नौबस्ता, कसाईबाड़ा, श्री नगर, हरिओम नगर, बेरी होटल आदि कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं। भीषण दुर्गन्ध के बीच लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। नागरिकों से आईजीआईआरएस शिकायतों के साथ पार्षद विधायक तक से शिकायत की गई परंतु पिछले दो महीने से कोई सुनवाई न होने से परेशान नागरिकों ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया।
श्याम विहार कॉलोनी में भैरव टिम्बर के पास जुटे नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में जलकल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता व सपा कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदायी संस्था के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं इस कारण शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। जलकल विभाग के जेई व अधिशासी अभियंता नागरिकों की परेशानियों को लेकर अनभिज्ञ बने रहते हैं अधिकारी, नागरिकों का फोन नहीं उठाते हैं। ममता त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारियों के लापरवाही पूर्ण रवैये को जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी व्यवस्था को यदि जल्दी नहीं सुधारा गया तो लखनऊ नगर निगम की महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान गुड़िया सिंह अभिषेक मिश्र सूरज कश्यप इंदिरा शर्मा राखी कनौजिया लीलाधर पांडेय गिरीश चंद्र नैथानी, सुनीता नैथानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




