पार्किंग बेचने का सरगम अपार्टमेंट के निवासियों ने किया विरोध
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जानकीपुरम विस्तार स्थित सरगम अपार्टमेंट के निवासियों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए)

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जानकीपुरम विस्तार स्थित सरगम अपार्टमेंट के निवासियों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा सोसाइटी की ओपन पार्किंग बेचने के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निवासियों ने एलडीए द्वारा 1 जून 2026 को जारी उस अधिसूचना का कड़ा विरोध किया है, जिसके तहत अपार्टमेंट के 136 ओपन पार्किंग स्थलों को लॉटरी के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया शुरू की गई है।निवासियों का आरोप है कि एलडीए ने जुलाई 2025 में ही इस पूरे कॉम्प्लेक्स को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को हस्तांतरित कर दिया था। नियमों के मुताबिक, हैंडओवर के बाद एलडीए के पास कॉमन एरिया या ओपन स्पेस बेचने का कोई कानूनी अधिकार नहीं रह जाता।
यह कदम ''यूपी अपार्टमेंट एक्ट'' और रेरा के नियमों का सीधा उल्लंघन है।निवासियों की मुख्य चिंताएसोसाइटी में पहले से कम्युनिटी हॉल या शॉपिंग आर्केड नहीं है। यह ओपन पार्किंग ही एकमात्र खुला स्थान है, जिसके बिकने से त्योहारों और सामुदायिक आयोजनों के लिए जगह नहीं बचेगी। 136 गाड़ियां खड़ी होने से आपातकाल जैसे आग लगने के समय फायर ब्रिगेड या एम्बुलेंस का अंदर आना असंभव हो जाएगा, जो लोगों की जान से खिलवाड़ है। बच्चों के खेलने और बुजुर्गों व महिलाओं के सुबह-शाम टहलने की जगह पूरी तरह खत्म हो जाएगी। निवासियों ने इस अवैध और मनमाने कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। लोगों ने बुधवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी से मुलाकात कर उन्हें अपना प्रार्थना पत्र दिया। लोग प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से भी मिलने पहुंचे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


