विशेष शिक्षकों की भर्ती को 29 जून तक आवेदन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखनऊलखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय स्कूलों में विशेष शिक्षकों (स्पेशल एजुकेटर्स) की भर्ती के लिए

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय स्कूलों में विशेष शिक्षकों (स्पेशल एजुकेटर्स) की भर्ती के लिए 29 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए यह विशेष शिक्षक रखे जाएंगे। बीते दिनों टीईटी व सीटीईटी पास आउटसोर्सिंग पर कार्यरत विशेष शिक्षकों को भी खाली पदों पर भर्ती के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में अब बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) की ओर से निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप पर ईमेल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


