आबकारी ने बनाया 57,722 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व
Lucknow News - - 9.79% की वृद्धि दर्ज लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के आबकारी विभाग ने

प्रदेश के आबकारी विभाग ने वर्ष 2025-26 में 57,722.26 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो अब तक का सर्वाधिक वार्षिक राजस्व है। यह पिछले वर्ष 2024-25 के 52,573.07 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,149.19 करोड़ रुपये यानी 9.79 प्रतिशत अधिक है।मंत्री नितिन अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि प्रदेश में शीरा उत्पादन, खपत एवं निर्यात की स्थिति शानदार रही है तथा एथनॉल (पावर अल्कोहल) उत्पादन में भी निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025-26 फरवरी तक कुल 20,838.59 लाख लीटर पावर अल्कोहल का उत्पादन हुआ, जो पिछले वर्षों की तुलना में प्रगति को दर्शाता है। इससे न केवल औद्योगिक विकास को गति मिली है, बल्कि राजस्व वृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है।उन्होंने
बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा एवं बीयर की फुटकर दुकानों का नवीनीकरण एवं ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्थापन किया गया है। प्रथम चरण में 25,613 दुकानों का नवीनीकरण किया गया, जबकि 811 दुकानों का आवंटन लॉटरी से किया गया है और शेष दुकानों की प्रक्रिया जारी है।मंत्री अग्रवाल ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है और विभाग इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


