ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराजधानी में 25 लाख पौधे लगाकर बनाया रिकार्ड

राजधानी में 25 लाख पौधे लगाकर बनाया रिकार्ड

- मुख्य सचिव ने पुरसेनी वन ब्लाक में रोपा पीपल का पौधा, अपर मुख्य सचिव

राजधानी में 25 लाख पौधे लगाकर बनाया रिकार्ड
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 04 Jul 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

- मुख्य सचिव ने पुरसेनी वन ब्लाक में रोपा पीपल का पौधा, अपर मुख्य सचिव ने चिनहट के धुबैला गांव में लगाए पौधे, जिलाधिकारी ने राम मनोहर लोहिया पार्क में पौधे रोप का अभियान की शुरुआत की

लखनऊ। संवाददाता

राजधानी को हराभरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए रविवार को 25 लाख पौधे रोपित कर रिकार्ड कायम किया गया। इस मौके पर सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव व जिलाधिकारी ने पौधे लगाकर महाअभियान में अपना योगदान दिया।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने गोमती नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में पौधरोपण करके अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। उनका दावा है कि रविवार को शहर भर में 25 लाख पौधे लगाए गए। इस मौके पर उन्होंने पार्क में आए कुछ बच्चों और महिलाओं से बात भी की। पौधरोपण के महत्व को बताया। एलडीए सचिव पवन कुमार गंगवार ने जनेश्वर मिश्र पार्क में पौधारोपण किया। वहीं गोमती रिवर फ्रंट, स्टेडियम और गांधी सेतु समेत अन्य जगहों पर भी पौधरोपण किया गया।

30 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य - मुख्य सचिव

वन महोत्सव के तहत प्रमुख सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने रविवार को वृक्षारोपण जन आंदोलन-2021 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने पुरसेनी वन ब्लॉक के पास एसजीपीजीआई में पीपल का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष सरकार ने प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। पौधरोपण अभियान को उन्होंने जन आंदोलन के रूप में चलाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोपित किए जा रहे पौधों की देखभाल जरूर की जाए। जिससे पौधे नहीं सूखे।

मनरेगा से लगाए जाएंगे 10.39 लाख पौधे

मनरेगा योजना के तहत राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में 10.39 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए 1857 स्थानों का चयन किया गया है। इसी क्रम में सांसद कौशल किशोर ने रविवार को गोसाईंगंज व काकोरी में और मलिहाबाद व माल ब्लाक पर विधायक जयदेवी कौशल ने पौधे रोपित किए। बीकेटी में विधायक अविनाश त्रिवेदी ने पौधे लगाए। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने चिनहट ब्लाक की धुबैला ग्राम पंचायत में पौधरोपण किया। इसके अलावा व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यक्रम के तहत अपर मुख्य सचिव ने सरौरा गांव के किसान राम स्वरूप के खेत में पौधे रोपित किया।

बीकेटी में कोरोना वारियर्स के नाम पौधरोपण

बीकेटी ब्लाक की 94 पंचायतों में रोपे गए करीब 1.99 लाख पौधों को कोरोना वारियर्स को समर्पित किया गया। बीडीओ पूजा सिंह व एपीओ संजय पुनेठा ने बताया कि रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए खाई बंदी, मेड़बंदी व फेंसिंग का कार्य भी कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें