उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ता सम्मानित
Lucknow News - लखनऊ में भारतीय पासी विकास संस्थान द्वारा रविवार को समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 50 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने उनके योगदान की सराहना की और कहा कि पासी समाज को भविष्य में और अधिक भागीदारी दी जाएगी।

लखनऊ, संवाददाता। भारतीय पासी विकास संस्थान की ओर से रविवार को समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने गरीब व कमजोर बच्चों को शिक्षित करने, नशामुक्त, सामाजिक कुरूतियों को दूर करने जैसे विभिन्न क्षेत्र में अहम योगदान व कार्य करने वाले करीब 50 कार्यकर्ताओं का सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पासी समाज ने आजादी की लड़ाई में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। सरकार बनने पर पुनः पासी समाज को बड़ी भागीदारी दी जायेगी और समाज के सम्मान को बढ़ाया जायेगा।इनको
मिला सम्मानसम्मान समारोह में रामगोपाल रावत, ओम प्रकाश रावत, रामदास रावत (पूर्व ब्लाक प्रमुख), पीसी रावत, रामनाथ वर्मा, मुकेश रावत, बीएल सरोज, गोकुल रावत, भैय्या लाल, लालाराम रावत, रामपाल फौजी, जवाहर रावत सहित अन्य 50 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देवता प्रसाद (प्रदेश अध्यक्ष), शिवकुमार रावत गांधी प्रधान (मंडल अध्यक्ष), संतोष रावत (जिलाअध्यक्ष), मनीष रावत, राजकिशोर रावत, रमेश रावत, परशुराम रावत, संजय रावत, डा मूलचन्द भार्गव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


