
रीयल एस्टेट कारोबारी की साइट पर फायरिंग
Lucknow News - - कारोबारी की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ महिंगवां थाने में मुकदमा लखनऊ,
महिगवां में रीयल एस्टेट कारोबारी दुर्गेश कुमार सिंह की साइट पर कब्जा करने की नियत से दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की। इतना ही नहीं कारोबारी के भतीजे को जान से मारने की कोशिश की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर राम प्रकाश गुप्ता के मुताबिक दुर्गेश सिंह ने बताया कि किशुनपुर में उनकी प्लाटिंग और फार्म हाउस है। 15 जुलाई की रात 10:30 बजे महोना परगना असनहा के रहने वाले मुख्तार गाजी, कुद्दूस गाजी उर्फ भूरे और राजीव कुमार उर्फ राजू रावत निवासी भिखारीपुर पहुंचे।
मुख्तार और राजीव ने भतीजे पंकज सिंह को जान से मारने की नियत से असलहे से उस पर फायर की। भतीजा बच गया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद तीनों कार से साइट पर पहुंचे। वहां कब्जे की नियत से असलहे लहराए। गाली-गलौज की और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए चले गए। उक्त लोग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। दुर्गेश ने बताया कि तीनों आरोपीत लगातार धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




