ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ के रविन्दर इटली में दौड़ लगाएंगे

लखनऊ के रविन्दर इटली में दौड़ लगाएंगे

राज्य के एथलीटों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य के छह एथलीट इटली के नेपोलियन शहर में होने वाले वर्ल्ड यूनीवर्सिटी गेम्स में भारतीय विश्वविद्यालय टीम की तरफ से...

लखनऊ के रविन्दर इटली में दौड़ लगाएंगे
1/ 3लखनऊ के रविन्दर इटली में दौड़ लगाएंगे
लखनऊ के रविन्दर इटली में दौड़ लगाएंगे
2/ 3लखनऊ के रविन्दर इटली में दौड़ लगाएंगे
लखनऊ के रविन्दर इटली में दौड़ लगाएंगे
3/ 3लखनऊ के रविन्दर इटली में दौड़ लगाएंगे
अनंत मिश्र,लखनऊ। Wed, 10 Apr 2019 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के एथलीटों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य के छह एथलीट इटली के नेपोलियन शहर में होने वाले वर्ल्ड यूनीवर्सिटी गेम्स में भारतीय विश्वविद्यालय टीम की तरफ से दमखम दिखाएंगे। हाल ही में भारतीय विश्वविद्यालयी टीम की 51 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। इनमें लखनऊ के रविन्दर तिवारी भी शामिल हैं। इनमें हिमानी चन्देल तो मेरठ यूनीवर्सिटी की हैं। पर अन्य तीन एथलीट हैं तो राज्य के लेकिन ये पंजाब यूनीवर्सिटी और मेंगलुरु यूनीवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं।
इन सभी एथलीटों को 18 अप्रैल के पहले इटली जाने-आने और वहां रहने में खर्च होने वाले 2.26 लाख रुपए जमा करने हैं। इनमें तीन का खर्च तो यूनीवर्सिटी उठा रही। पर रविंदर तिवारी से कहा गया है कि वह यह रकम अपने पास से जमा करें। बाद में जब वह वर्ल्ड यूनीवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेने का प्रमाण  पत्र और अन्य खर्च के बिल जमा करेंगे तब उन्हें पैसे दिए जाएंगे। रविंदर परेशान हैं कि वे इतनी जल्दी इस रकम का कहां से इंतजाम करें।
रविन्दर तिवारी लम्बी दूरी के बेहतरीन धावक हैं। वह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ट्रेनिंग करते हैं। सुल्तानपुर के रहने वाले रविन्दर तिवारी इटली में हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने मेंगलुरु में हुई आल इण्डिया यूनीवर्सिटी में हाफ मैराथन में रजत और क्रासकंट्री में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा वह राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर लम्बी दूरी की दौड़और क्रासकंट्री में पदक जीत चुके हैं।
कुशमेश कुमार बाराबंकी के रहने वाले हैं। वह हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे। वहीं विपिन पटेल वाराणसी के रहने वाले हैं। वह 10000 मीटर में हिस्सा लेंगे। इलाहाबाद के अजय कुमार बिन्द 5000 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा मेरठ विश्वविद्यालय की हिमानी चंदेल 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में दमखम दिखाएंगी।  दीन दयाल विश्वविद्यालय गोरखपुर के नीरज चौरसिया का चयन 20किलोमीटर पैदल चाल में हुआ है। 
वर्ल्ड यूनीवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेने वाले यूपी के एथलीट
रविन्दर तिवारी (हाफ मैराथन)
कुशमेश कुमार (हाफ मैराथन)
विपिन पटेल (10000 मी. दौड़)
नीरज चौरसिया (20 किमी पैदल चाल)
अजय बिन्द (5000 मी.)
हिमानी चंदेल (4 गुणा 100 मी. रिले)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें