ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसीतापुर में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

सीतापुर में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

शौच के लिए घर से निकली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास हुआ। चीख -पुकार के बीच आरोपी पीडि़ता पर हमला कर फरार हो गया। बढ़ते बवाल के बीच पुलिस ने शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की। मामला तालगांव कोतवाली...

सीतापुर में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
हिन्दुस्तान संवाद ,अकबरपुर(सीतापुर)।Sun, 21 Oct 2018 02:58 PM
ऐप पर पढ़ें

शौच के लिए घर से निकली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास हुआ। चीख -पुकार के बीच आरोपी पीडि़ता पर हमला कर फरार हो गया। बढ़ते बवाल के बीच पुलिस ने शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की। मामला तालगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है।
बताते हैं कि शनिवार शाम किशोरी शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि उमरिया खानपुर गांव का अमित उसी रास्ते से निकल रहा था। आरोप है कि किशोरी को अकेला देखकर उसे जबरन गन्ने के खेत में खीच ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से किशोरी ने हिम्मत करके चीख-पुकार शुरू कर दी। पीडि़ता की ओर से विरोध होता देख आरोपी ने पिटाई भी की। इसी बीच गन्ने के खेत से आ रही आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। भीड़ आती देख आरोपी अमित भाग निकला। इसी के बाद पीडि़ता घर पहुंची और आप बीती बताई। बढ़ती रार के बीच गांव के लोग इकट्ठा हो गए। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। बेखौफ वारदात को लेकर पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ धारा 506, 354 और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इन्सपेक्टर तालगांव योगेश शाह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें