ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरणजी ट्रॉफी : क्वार्टर फाइनल में लड़खड़ाई यूपी को संभाल ले गए रिंकू सिंह

रणजी ट्रॉफी : क्वार्टर फाइनल में लड़खड़ाई यूपी को संभाल ले गए रिंकू सिंह

अगर सौराष्ट्र के गेंदबाजों के आगे रिंकू सिंह ने क्रीज पर लंगर न डाला होता तो उत्तर प्रदेश का 300 रनों का आंकड़ा पार करना मुश्किल हो जाता। रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी के इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में...

रणजी ट्रॉफी : क्वार्टर फाइनल में लड़खड़ाई यूपी को संभाल ले गए रिंकू सिंह
अनंत मिश्र, लखनऊ। Tue, 15 Jan 2019 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

अगर सौराष्ट्र के गेंदबाजों के आगे रिंकू सिंह ने क्रीज पर लंगर न डाला होता तो उत्तर प्रदेश का 300 रनों का आंकड़ा पार करना मुश्किल हो जाता। रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी के इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र के गेंदबाज जयदेव उनादकत और धर्मेंद्र जडेजा ने उत्तर प्रदेश के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह उस समय दिखा दी थी जब उसका स्कोर 54 रन था। इसके बाद रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और 150 रनों की पारी खेल गए। उनकी इस साहसिक पारी की मदद से उत्तर प्रदेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में सात विकेट पर 340 रन बना लिए थे। सौरभ 26 और शिवम मावी 28 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं।

सुबह उत्तर प्रदेश के कप्तान अक्शदीप नाथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान की मंशा तो यही थी बड़ा स्कोर किया जाए। पर सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने शुरुआती स्पेल उम्दा डाले। उसके चार विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। स्कोर जब पांच रन था तब अपने प्रथम श्रेणी कॅरियर की शुरुआत कर रहे लखनऊ के राहुल रावत खाता भी नहीं खोल पाए थे कि जयदेव उनादकत ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। स्कोर जब सात रन पहुंचा तो नए बल्लेबाज मो. सैफ को भी उनादकत ने हार्विक देसाई के हाथों कैच करा दिया। सैफ भी खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद बाएं हाथ के आर्थोडॉक्स गेंदबाज धर्मेंद्र जडेजा चले। उन्होंने 54 के स्कोर पर अपने एक ही ओवर में ओपनर माधव कौशिक (37) और कप्तान अक्शदीप नाथ (17) को पवेलियन की राह दिखा दी।

रिंकू बने संकटहारक
54 रन पर चार विकेट खो देने के बाद उत्तर प्रदेश पर संकट छा गया। कप्तान अक्शदीप नाथ से बड़ी पारी की उम्मीद थी। वह भी जल्दी निपट गए। अब सारी उम्मीदें प्रियम् गर्ग और रिंकू सिंह पर टिक गईं। दोनों उम्मीदों पर खरे उतरे। भले ही प्रियम् गर्ग बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने रिंकू सिंह के साथ 145 रनों की साझेदारी कर उत्तर प्रदेश को 199 रनों तक पहुंचा दिया। पांचवें विकेट की इस साझेदारी ने उत्तर प्रदेश पर छाए संकट के बादलों को कुछ हद तक छांटा।

प्रियम् गर्ग ने 49 रनों की उम्दा पारी खेली। इसके बाद रिंकू रिंकू ने सकारिया के ओवर की चौथी गेंद को प्वाइंट पर खेलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पांचवां शतक  पूरा किया। इस सत्र में उनका यह चौथा शतक है। इसके बाद रिंकू ने उपेंद्र यादव के साथ मिलकर 83 रनों की साझेदारी की। टीम का स्कोर  282 रन तक पहुंचा। पर इसी स्कोर पर रिंकू सिंह पवेलियन छोर से गेंदबाजी कर रहे कमलेश मकवाना की गेंद ठीक से नहीं खेल पाए और शार्ट मिडऑफ पर खडे परमार को कैच दे बैठे। रिंकू शानदार 150 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 181 गेंदों का सामना किया और 19 चौके जमाए। रिंकू ने रनों की गति भी नहीं रुकने दी। आईपीएल में आठ करोड़ रुपए में बिके गेंदबाज उनादकत के नवें ओवर की दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार चौके जमाकर कुल 18 रन बनाए। टीम का स्कोर 282 रनों तक पहुंचाकर रिंकू अपनी भूमिका पर खरे उतरते हुए उत्तर प्रदेश को संकट से उबार गए। उपेंद्र यादव 26 रन बनाकर आउट हुए।

स्कोर बोर्ड : 
माधव कौशिक का वसावाडा बो धर्मेंद्र जडेजा 37
राहुल रावत एलबीडब्ल्यू बो उनादकत 00
मो, सैफ का देसाई बो उनादकत 00
अक्शदीप नाथ बो धर्मेंद्र जडेजा 17
प्रियम् गर्ग का  पटेल बो सकारिया 49
रिंकू सिंह का परमार बो मकवाना 150
उपेंद्र यादव एलबीडब्ल्यू बो धर्मेंद्र जडेजा 26
सौरभ कुमार खेल रहे 26
शिवम मावी खेल रहे 28
अतिरिक्त : 07
कुल : 90 ओवर में 7 विकेट पर 340 रन
विकेट पतन: 1-05(राहुल), 2-07(मो. सैफ), 3-54(माधव), 4-54(अक्शदीप), 5-199 (प्रियम्), 6-282(रिंकू सिंह), 7-296(उपेंद्र)

गेंदबाजी :
जयदेव उनादकत 17-3-65-2
सकारिया 14-1-56-1
मनकद 11-2-32-0
धर्मेंद्र जडेजा  28-5-111-3
मकवाना 19-2-65-1
अर्पित वसावाडा 1-0-5-0
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें