महिला प्रशिक्षुओं को सिखाए नकटा और पचरा गीत
Lucknow News - लखनऊ में गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशाला के छठे दिन ए ग्रेड कलाकार रंजना मिश्रा ने महिलाओं को पचरा गीत, लोक भजन और अन्य पारंपरिक गीत सिखाए। इस कार्यशाला में 30 महिलाएं शामिल हैं, जो विभिन्न संगीत विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से गोमती नगर स्थित संस्थान परिसर में हो रही कार्यशाला के छठे दिन आकाशवाणी की ए ग्रेड कलाकार रंजना मिश्रा ने महिलाओं को विविध गीत गीत सिखाए। कार्यशाला में शामिल महिलाओं को पचरा गीत सुमिरिला सरदा भवानी पत राखा महारानी, रटन लागी जिभिया, लोक भजन सिखाए। साथ ही जेठ के मंगल के अवसरपर हनुमान जी का भजन महावीर बजरंगबली बलवान से पूछो, राम की महिमा राम भक्त गीत भी सिखाए गए। कार्यशाला में बधाई गीत, दादरा, पचरा, सोहर, नकटा, लोक भजन जैसी विद्याएं सिखायी जा रही हैं। कार्यशाला में सुनीता चौरसिया, रीना सिंह, डा.सुषमा रस्तोगी ,रंजना सिंह, नवनीता जफा, अनुराधा गुप्ता, अमिता द्विवेदी, भावना शुक्ला, आभा मिश्रा, आभा शुक्ला, रेनुका त्रिपाठी सहित 30 महिलाएं शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


