अयोध्या में म्यूजिकल फाउंटेन से सुनाई देगी रामायण की चौपाई
अयोध्या में दीपोत्सव-2018 के तीन दिवसीय आयोजन के अवसर पर वातावरण को राममय बनाने के लिए वाटर शो के साथ रामायण की चौपाईयों पर आधारित म्यूजिकल फाउंटेन (फौव्वारा)भी लगाई जाएगी। अलग-अलग स्थानों पर...
हिन्दुस्तान टीम,अयोध्या। Thu, 20 Sep 2018 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें
अयोध्या में दीपोत्सव-2018 के तीन दिवसीय आयोजन के अवसर पर वातावरण को राममय बनाने के लिए वाटर शो के साथ रामायण की चौपाईयों पर आधारित म्यूजिकल फाउंटेन (फौव्वारा)भी लगाई जाएगी।
अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किए जाने वाले इन फौव्वारों से उठने वाले जल तरंग के साथ मानस की चौपाईयों का गायन भी श्रद्धालुओं को सुनने को मिलेगा। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. वाईपी सिंह ने बताया कि इन सभी फौव्वारों को दीपोत्सव के बाद शहर के उद्यानों में स्थाई रूप से स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फौव्वारे का प्रस्ताव मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय की ओर से दिया गया था जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दिया गया है।