ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरमजान 2019 : सहरी-इफ्तार और पांचों वक्त की नमाज का सही टाइम बताता है ये एप, ऐसे करें डाउनलोड

रमजान 2019 : सहरी-इफ्तार और पांचों वक्त की नमाज का सही टाइम बताता है ये एप, ऐसे करें डाउनलोड

रमजान में हर काम का वक्त मुकर्रर होता है। एक मिनट भी आगे-पीछे नहीं चलता, क्योंकि महीनेभर बंदा अपने रब की राह में खुद को न्यौछावर कर देता है, इसलिए उसका हर काम इबादत होता है। सुबह सहरी से लेकर रात को...

रमजान 2019 : सहरी-इफ्तार और पांचों वक्त की नमाज का सही टाइम बताता है ये एप, ऐसे करें डाउनलोड
मुश्ताक अहमद,वजीरगंज। गोंडाSat, 11 May 2019 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

रमजान में हर काम का वक्त मुकर्रर होता है। एक मिनट भी आगे-पीछे नहीं चलता, क्योंकि महीनेभर बंदा अपने रब की राह में खुद को न्यौछावर कर देता है, इसलिए उसका हर काम इबादत होता है। सुबह सहरी से लेकर रात को तरावीह की नमाज तक की इबादत में कोताही न हो, इसलिए नई टेक्नोलॉजी भी मददगार साबित हो रही है। आज कई ऐसे मोबाइल एप आ चुके हैं, जिनके एक-एक फीचर रमजान की इबादत के लिए आपको अलर्ट करते रहते हैं। चाहे आप दुनिया के किसी कोने में हों, सेहरी-इफ्तार के अलावा पांचों वक्त की नमाज का सही टाइम, कौन-सी मस्जिद कहां कितनी दूरी पर स्थित है, अनजाने शहर में हैं और किबला (पश्चिम दिशा) कहां है, सब कुछ इसके जरिये जान सकते हैं। इतना ही नहीं, कुरआन पाक पढ़-सुन सकते हैं व तस्बीह भी गिन सकते हैं।  

रमज़ान टाइम्स :गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एप स्टार्ट करने पर आपका लोकेशन वेरिफाई मांगेगा। लोकेशन वेरिफाई होने के बाद एप उस शहर के हिसाब से सेहरी-इफ्तार का टाइम बताएगा। इसमें कई अन्य फीचर भी हैं, जिनमें प्रेयर टाइम (फजिर, जोहर, अस्र, मगरिब और ईशा की नमाज का टाइम अलर्ट) है। इस्लामिक कैलेंडर, रमजान रेसिपीज, अजान अलर्ट और रमजान कैलेंडर मुख्य हैं। ये सभी रोजदारों के लिए बड़े काम के हैं। एक्स्ट्रा फीचर में डेली दुआ, कलमा, तस्बीह काउंटर भी हैं। 

अलकुरआन-उल-करीम :यह बड़े काम का एप है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें कुरआन पाक के सभी आयत टेक्स्ट और ऑडियो वर्जन में मौजूद हैं। आप चाहें तो पढ़कर तिलावत कर सकते हैं या इसे खूबसूरत अंदाज में सुनकर सुकून महसूस कर सकते हैं।

मुस्लिम प्रो रमज़ान :इसे भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप स्टार्ट करने पर आपकी अनुमति और लोकेशन वेरिफाई मांगेगा। इसमें भी रमजान से जुड़े सभी फीचर हैं। इसमें बहुत चीजें विस्तृत रूप से हैं। जो सबसे खास चीज है, वह यह कि आप जहां भी हैं, वहां से यह आपको नजदीक की मस्जिदों को लोकेट कर देगा। इसमें प्रेयर टाइम, किबला डायरेक्शन, दुआ, जकात, कुरआन, तस्बीह, हलाल पैलेस (मुस्लिम होटल) सहित कई काम के फीचर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें