ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअयोध्या से निकलेगी राम बारात, जानिए कहां होगा आखिरी पड़ाव

अयोध्या से निकलेगी राम बारात, जानिए कहां होगा आखिरी पड़ाव

विहिप के तत्वावधान में प्रत्येक पांच वर्ष में निकाली जाने वाली राम बारात इस साल भी धूमधाम से निकाली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला रामलला के पक्ष में आने के बाद बारात का उल्लास भी दोगुना हो गया है।...

अयोध्या से निकलेगी राम बारात, जानिए कहां होगा आखिरी पड़ाव
हिन्दुस्तान संवाद ,अयोध्या | Fri, 15 Nov 2019 12:32 PM
ऐप पर पढ़ें

विहिप के तत्वावधान में प्रत्येक पांच वर्ष में निकाली जाने वाली राम बारात इस साल भी धूमधाम से निकाली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला रामलला के पक्ष में आने के बाद बारात का उल्लास भी दोगुना हो गया है। अयोध्या से जनकपुर (नेपाल) तक जाने वाली इस बारात की तैयारी को लेकर श्रीराम विवाह आयोजन समिति के संयोजक एवं विहिप के केन्द्रीय राजेन्द्र सिंह पंकज गुरुवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। 

कारसेवकपुरम में प्रवास कर रहे पंकज ने बताया कि बारात 21 नवंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह बारात विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 28 नवंबर को जनकपुर पहुंचेगी। 29 नवंबर को दशरथ मंदिर के प्रांगण में तिलकोत्सव, 30 नवम्बर को कन्या पूजन के अलावा मटकोर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह से एक दिसंबर को रामलीला मंचन के अन्तर्गत धनुष यज्ञ और रात में जानकी मंदिर में विधिपूर्वक विवाहोत्सव होगा। दो दिसंबर को कुंवर कलेवा के आयोजन के साथ ही अभावग्रस्त बालिकाओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। तीन दिसंबर को जनकपुर से बारात अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।

पंकज ने बताया कि पहली राम बारात वर्ष 2004 में निकाली गई थी। फिर 2009 और 2014 में  इसका आयोजन किया गया। बारात कार और बस से जाएगी।  इसके साथ भगवान के स्वरूपों का रथ भी शामिल होगा।  राम बारात का आयोजन सबसे पहले लक्ष्मण किलाधीश महंत सीतारामशरण महाराज ने किया था। फिर यह क्रम बंद हो गया। इसके बाद विहिप ने बीड़ा उठाया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें