ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअयोध्या में चालीस फुट ऊंची लेजर स्क्रीन पर होगा रामकथा का प्रसारण

अयोध्या में चालीस फुट ऊंची लेजर स्क्रीन पर होगा रामकथा का प्रसारण

चालीस फुट ऊंची लेजर स्क्रीन पर होगा रामकथा का प्रसारणदीपोत्सव की तैयारी20 मिनट के इस लाइव एनिमेशन शो को अपनी आवाज देंगे दूरदर्शन के प्रसिद्ध एंकर शम्मी नारंगसाउंड सपोर्ट से चलने वाले इस शो के अदृश्य...

अयोध्या में चालीस फुट ऊंची लेजर स्क्रीन पर होगा रामकथा का प्रसारण
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 14 Oct 2017 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

चालीस फुट ऊंची लेजर स्क्रीन पर होगा रामकथा का प्रसारण

दीपोत्सव की तैयारी

20 मिनट के इस लाइव एनिमेशन शो को अपनी आवाज देंगे दूरदर्शन के प्रसिद्ध एंकर शम्मी नारंग

साउंड सपोर्ट से चलने वाले इस शो के अदृश्य स्क्रीन को सरयू के दूसरे छोर के बजाय राम पैड़ी पर लगाया जाएगा

40 गुणे 30 फीट के इस अदृश्य स्क्रीन पर 24 वॉट के आधा दर्जन लेजर के रिफ्लेक्शन के माध्यम से पूरी रामायण का होगा प्रदर्शन

अयोध्या। कमलाकान्त सुन्दरम

प्रदेश सरकार की ओर से अयोध्या की दीपावली को खास बनाने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को एक बार फिर प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कार्यदायी संस्थाओं से उनकी ओर से कराये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। वहीं उन्हे आवश्यक सुझाव भी दिए। उधर 18 अक्तूबर को आयोजित दीपोत्सव के पर्व पर अदृश्य परदे पर रामकथा का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

इस लाइव प्रसारण के लिए इमेज एण्ड क्रिऐशन संस्था के इवेंट मैनेजर सरदार जसविंदर सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक को बताया कि सरयू नदी के दूसरे छोर नवाबगंज माझा क्षेत्र में अदृश्य स्क्रीन को लगाया जाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि देर शाम तेज हवाओं के कारण अदृश्य स्क्रीन टिक नहीं सकेगी और उड़ जाएगी। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के कार्यकाल में वर्ल्ड कप क्रिकेट के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन में लेजर शो क्रैश आउट हो गया था।

इस पर जिलाधिकारी डॉ. पाठक ने सरयू नदी के पुराने पुल पर शो आयोजित करने का प्रस्ताव दिया। इवैंट मैनेजर सिंह ने ऊंचाई पर तेज हवाओं की परेशानी को देखते हुए इससे इन्कार कर दिया था। इवेंट मैनेजर ने 40 गुणे 30 फीट स्क्रीन के लिए राम पैड़ी पर जगह दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने अनुमति देते हुए कहा कि ऐसे स्थान का चयन करें जिससे कि आम जनता के साथ राज्यपाल व मुख्यमन्त्री भी लाइव प्रसारण को देख सकें।

इवेंट मैनेजर श्री सिंह ने 'हिन्दुस्तान' से विशेष बातचीत में बताया कि यह लेजर शो 22 मिनट का होगा। इसमें पूरी रामायण कथा प्रर्दिशत की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह एनिमेशन शो है जिसे साउन्ड सपोर्ट दिया जाएगा। श्री सिंह के मुताबिक अदृश्य स्क्रीन पर 24 वॉट के छह लेजर प्वाइंटों के रिफ्लेक्शन से प्रसारण होगा जिसमें वाइस ओवर दूरदर्शन के प्रसिद्ध एंकर शम्मी नारंग देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें