ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमलिन बस्तियों के भाईयों को रक्षासूत्र बांध मनाया रक्षा बंधन पर्व

मलिन बस्तियों के भाईयों को रक्षासूत्र बांध मनाया रक्षा बंधन पर्व

RakshaBandhan

मलिन बस्तियों के भाईयों को रक्षासूत्र बांध मनाया रक्षा बंधन पर्व
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 27 Aug 2018 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन पर गरीब व मलिन बस्तियों में जाकर उनके साथ त्योहार की खुशिया बांटी। इस मौके पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने वहां रहने वाले परिवार के भाईयों की कलाइयों पर राखी बांध, आरती उतार कर फल व मिठाई खिलाकर पर्व का आनंद लिया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से इस बार यह सुझाव दिया गया था कि गरीब परिवार के लोगों के साथ पर्व का आनंद उठाए। इसको लेकर प्रदेश के सभी जिलों में गरीब व मलिन बस्ती के परिवारों के भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्व मनाया गया। सुनीता बंसल ने भी बस्ती डूडा कालोनी में जाकर वहां के भाईयों के कलाई पर राखी बांधकर उन्हें फल व मिठाई खिलाकर रक्षा बन्धन का पर्व मनाया। इस मौके पर उनके साथ मण्डल अध्यक्ष सीता नेगी व ममता राजभर भी उपस्थित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें