क्लस्टर पार्क व यूनिटी मॉल के काम समय पर पूरा कराएं: राकेश सचान

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ओडीओपी और युवा स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाएं लखनऊ, विशेष

क्लस्टर पार्क व यूनिटी मॉल के काम समय पर पूरा कराएं: राकेश सचान

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों को औद्योगिक आस्थानों, क्लस्टर पार्कों और यूनिटी मॉल जैसी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर होंगे।

योजनाओं की समीक्षा बैठक

राकेश सचान ने शुक्रवार को निर्यात भवन कैसरबाग में समीक्षा बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट उपयोग, स्वरोजगार कार्यक्रमों और औद्योगिक परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए। इसमें शिथिलता न बरती जाए। बैठक में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण एवं आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत बढ़ई, लोहार, दर्जी, कुम्हार, मोची सहित विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण की प्रक्रिया को और तेज किया जाए, ताकि अधिक से अधिक कारीगर आत्मनिर्भर बन सकें।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा एक जिला एक उत्पाद योजना की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को बैंक ऋण एवं मार्जिन मनी उपलब्ध कराई गई है, जिससे युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता मिल रही है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना के तहत हजारों उद्यमियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है तथा प्रशिक्षण एवं टूलकिट कार्यक्रमों के माध्यम से उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राकेश सचान ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?
राकेश सचान ने औद्योगिक आस्थानों, क्लस्टर पार्कों और यूनिटी मॉल जैसी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।