राजनाथ सिंह से मिले क्षेत्रवासी, प्रतिनिधिमंडल और पदाधिकारी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों और उद्यमियों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। इसमें चिकित्सा, शिक्षा और उद्योग के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी ने मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और अपने सुझाव साझा किए।

राजनाथ सिंह से मिले क्षेत्रवासी, प्रतिनिधिमंडल और पदाधिकारी

केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह से शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। उनसे क्षेत्रीय एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेट वार्ता करवाई। इसमें बीकेटी विधानसभा विधायक योगेश शुक्ला, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. वरुण छांछर, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रो. पवन कुमार सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडल शामिल रहे। उद्योग जगत से प्रमुख उद्यमी आनंद स्वरूप अग्रवाल, रीतेश श्रीवास्तव, पवन जैन, ज्ञानी जी, रविंद्र गुप्ता, अनिल गट्टानी एवं रजनीश सेठी ने भी रक्षा मंत्री से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

चिकित्सक प्रतिनिधिमंडल की ओर से डॉ. नकुल सिन्हा ने स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा की।इसके अतिरिक्त भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में शंकर लाल लोधी, रामचंद्र कनौजिया, श्रीकृष्ण लोधी, बीना गुप्ता, रंजना द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव, हरिशंकर बाजपेयी, कौशल जायसवाल, रागिनी रस्तोगी तथा पीएन सिंह ने रक्षा मंत्री से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। रक्षा मंत्री ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए जनहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की तथा सभी के सुझावों को गंभीरता से सुना।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।