जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत, लखनऊ मेरा परिवार : राजनाथ सिंह
देश के रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को आलमबाग स्थित टेढ़ी पुलिया के जीपी होटल एंड बैंक्वेट में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्

देश के रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को आलमबाग स्थित टेढ़ी पुलिया के जीपी होटल एंड बैंक्वेट में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक नागरिकों की भागीदारी और जनप्रतिनिधियों के साथ उनके नियमित संवाद है। करीब एक घंटे तक चले संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और युवाओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के सुझाव सुने और विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की。
राजनाथ सिंह का लखनऊ के प्रति अपनापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ उनके लिए केवल संसदीय क्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार है। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास, बेहतर आधारभूत ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। संवाद के दौरान प्रबुद्ध नागरिकों ने शहर की यातायात व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसर, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। रक्षा मंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के द्वारा सुझाव
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भी शहर के विकास से जुड़े सुझाव रक्षा मंत्री के समक्ष रखे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई, विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश पटेल, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी राजेंद्र तिवारी, गंगाराम अंबेडकर, डॉक्टर प्रतिनिधिमंडल की ओर से डॉ. नकुल सिन्हा और डॉ. मोहम्मद खालिद, उत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र मोहन भट्ट, बुद्धेश्वर विकास महासभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’, महिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, पीजीआई चिकित्सक प्रतिनिधिमंडल के अमित गुप्ता, सरगम अपार्टमेंट रेजिडेंट्स संगठन के अनुरोध राय एवं राजेश सिंह सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। प्रतिनिधिमंडलों ने अवध अंडरपास के निर्माण, मेट्रो विस्तार, यातायात सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास से संबंधित सुझाव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, अवनीश कुमार, पार्षद श्रवण नायक, पार्षद पीयूष दीवान, पूर्व पार्षद सुधीर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
लोकतंत्र की आत्मा: जनभागीदारी
इनसेट
जनभागीदारी से ही मजबूत होगा लोकतंत्र
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर संवाद इसकी आत्मा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सुझाव विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और जनभागीदारी से ही लोकतंत्र अधिक मजबूत और प्रभावी बनता है।
अमृतसर के लिए हवाई सेवा की मांग
अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा और वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग
खालसा चौक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मांग पत्र सौंपकर लखनऊ से अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा तथा वंदे भारत ट्रेन संचालित किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु नियमित रूप से श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए अमृतसर जाते हैं। सीधी परिवहन सुविधा उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


