ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसड़क हादसे में राजगीर ने तोड़ा दम

सड़क हादसे में राजगीर ने तोड़ा दम

घर से कानपुर जाने के लिए निकला राजगीर कंदुनी गांव के करीब शनिवार देर रात हादसे का शिकार हो गया। इलाज के लिए बिसवां से लेकर जिला अस्पताल तक घायल को पहुंचाया गया। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं...

सड़क हादसे में राजगीर ने तोड़ा दम
हिन्दुस्तान संवाद,सीतापुर। Sun, 07 Oct 2018 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

घर से कानपुर जाने के लिए निकला राजगीर कंदुनी गांव के करीब शनिवार देर रात हादसे का शिकार हो गया। इलाज के लिए बिसवां से लेकर जिला अस्पताल तक घायल को पहुंचाया गया। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि बिसवां कोतवाली क्षेत्र के परसादीपुर गांव का 28 वर्षीय धीरज राजगीर मिस्त्री रहा है। भाई विनय कुमार ने कहा कि शाम को वह घर से कानपुर में काम करने की बात कहकर निकला था। रात में बिसवां से सिधौली जाने के लिए धीरज टेम्पो पर सवार हुआ। इसमें कुछ सवारी भी थी। 
यह वाहन बिसवां-सिधौली मार्ग पर कंदुनी गांव के करीब पहुंचा। इसी दौरान वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से चालक अपना वाहन लेकर भाग निकला। देर रात डायल 100 टीम की निगाह सड़क किनारे पड़े युवक पर गई। घायल को पुलिस टीम ने बिसवां स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। तब तक परिवार के लोगों को हादसे की खबर लग चुकी थी। गंभीर अवस्था में रात करीब दो बजे धीरज को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मृतक की पत्नी के अलावा चार वर्षीय पुत्री भी है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें