उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक बने राजेश कुमार पांडे

Feb 18, 2026 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा के 1989 बैच के अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पद ग्रहण किया है। गोरखपुर के निवासी पांडे ने आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया और रेलवे में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने 'कवच' प्रणाली के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक बने राजेश कुमार पांडे

भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसएसई) के 1989 बैच के अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। वह गोरखपुर के मूल निवासी हैं। उन्होंने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया। रेलवे में कैरियर की शुरुआत बरौनी में सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर से की। •आरडीएसओ में निरीक्षण निदेशक,समस्तीपुर मंडल में एडीआरएम और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में डीआरएम का पद संभाल चुके हैं। डीआरएम के कार्यकाल में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, 'कवच' के विकास और कार्यान्वयन में भी एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं। हाल ही में रेलवे बोर्ड में अपर सदस्य (सिग्नल) के रूप में कार्य करते हुए 400 किलोमीटर लंबे रेल खंड पर 'कवच' की स्थापना की सफलतापूर्वक निगरानी की।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।