Lucknow News: फांसी लगाने वाले युवक को पुलिस ने बचाया
Lucknow News: लखनऊ के महिगवां के शिवराजपुर गांव में राजेंद्र ने पत्नी किरन के साथ विवाद के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने समय रहते राजेंद्र को समझाकर कमरे से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेंद्र एक मजदूर हैं। बाद में पुलिस ने दोनों की काउंसिलिंग की और शांत कराया।

Lucknow News: लखनऊ। महिगवां के शिवराजपुर गांव में मंगलवार की रात पत्नी से विवाद के बाद राजेंद्र ने आत्महत्या करने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया। समय से पहुंची पुलिस ने किसी तरह राजेंद्र को समझा-बुझा कर शांत कराया और कमरे से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष महिंगवां राधेश्याम मौर्य ने बताया कि राजेंद्र पेशे से मजदूर हैं। उनका पत्नी किरन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाने के लिए छल्ले में रस्सी डालने लगे। इस बीच राजेंद्र के भाई रामू ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
कुछ ही देर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गौरी शंकर और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस वालों ने राजेंद्र से बातचीत कर उसको शांत कराया। इसके बाद राजेंद्र ने कमरे का दरवाजा खोला। बाद में पुलिस ने राजेंद्र व उसकी पत्नी की काउंसिलिंग कर दोनों को समझाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


