ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊईवीएम पर सवाल उठाना जनता के फैसले का मजाक उड़ाने जैसा -डा दिनेश शर्मा

ईवीएम पर सवाल उठाना जनता के फैसले का मजाक उड़ाने जैसा -डा दिनेश शर्मा

राज्य मुख्यालय। उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा विपक्षी दलों पर सोमवार को जमकर हमलावर हुए और कहा कि विपक्षी दल ईवीएम का रोना रो रहे हैं जबकि भाजपा ने परीक्षाएं दी और सफल हुई हैं। कर्नाटक, पंजाब में...

ईवीएम पर सवाल उठाना जनता के फैसले का मजाक उड़ाने जैसा -डा दिनेश शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 08 Jan 2018 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय

उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा विपक्षी दलों पर सोमवार को जमकर हमलावर हुए और कहा कि विपक्षी दल ईवीएम का रोना रो रहे हैं जबकि भाजपा ने परीक्षाएं दी और सफल हुई हैं। कर्नाटक, पंजाब में ईवीएम सही है और यूपी में गड़बड़ है, ये जनता के फैसले का मजाक उड़ाने जैसा है।

उन्होंने कहा कि आज सुबह से ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरे नंबर पर हैं। क्या वहां भी हमने गड़बड़ की है? डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा ने परीक्षाएं दी, सफल हुई। कानपुर का उपचुनाव भी हम ही जीते हैं। यहां एक पार्टी है जो अपने परिवार के लोगों को ही जिताती है। एक और है जो हम दो हमारे दो की तर्ज पर दो ही रह गए।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में जब भाजपा जीती तब सत्ता में गैर भाजपा दल थे। ऐसे में ईवीएम हम कैसे बिगाड़ सकते हैं। विपक्षी नोएडा के भूत की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अंधविश्वासी नहीं है इसलिए वह वहां गए। अभी तक कोई मुख्यमंत्री वहां इसलिए नहीं जाता था कि वे पश्चिमी यूपी का विकास नहीं चाहते थे क्योंकि वहां भाजपा सशक्त है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो के लिए केंद्र सरकार ने पैसा दिया था। जब लखनऊ में ट्रॉयल रन किया गया तो महापौर और सांसद तक को नही बुलाया। अब नोएडा में नही बुलाया तो मुद्दा बना रहे।

खास-खास-

1 लाख पुलिस भर्ती शुरू होगी

6 लाख युवाओ को हुनरमंद किया, 1.5 लाख को रोजगार मिला

10 लाख युवाओ को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य है

18 मंडलो में हैवी मोटर व्हेकिल ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खुले

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें