ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ में झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत,घरों में घुसा पानी Video

लखनऊ में झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत,घरों में घुसा पानी Video

राजधानी लखनऊ में शनि‍वार सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है हालांकि ऑफिस के टाइम पर तेज बारिश होने से लोगों को ऑफिस पहुंचने में मुश्किल हुई।...

लखनऊ में झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत,घरों में घुसा पानी Video
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊ। Sat, 06 Jul 2019 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी लखनऊ में शनि‍वार सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है हालांकि ऑफिस के टाइम पर तेज बारिश होने से लोगों को ऑफिस पहुंचने में मुश्किल हुई। वहीं कई इलाकों नाला चोक होने से घरों में पानी भर रहा है।  
 
 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आसपास हुई बारिश से गर्मी और उमस कुछ कम हुई है। वहीं लखनऊ में बारिश ने नगर निगम की लापरवाही की पोल खोल दी। लोगों को कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।

 

मुख्य नाला चोक होने से घरों में घुसा पानी

तकरोही में मुख्य नाला चोक होने से बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। घरों में पानी भर रहा है। लोगों को अपना सामान बचाने में संघर्ष करना पड़ रहा है। 
तकरोही क्षेत्र के लोगों कभी जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ा था लेकिन इस बार नगर निगम की लापरवाही के कारण यहां के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य नाला मिट्टी से पटा है। कालोनियों से बारिश का निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है। यह हाल तब है जब कागज पर नाले की तड़ीझाड़ सफाई हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें