थोड़ी देर की बारिश से हुआ जलभराव, सड़क धंसी, पेड़ भी गिरे
Lucknow News - रविवार को हुई बारिश से कुछ क्षेत्रों में पानी भर गया और सड़कें धंस गईं। लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। पुल गुलाम हुसैन क्षेत्र में नाले का जलस्तर अचानक बढ़ा। मनकामेश्वर मंदिर वार्ड में भी सड़क धंसी। स्थानीय निवासियों ने जल्द मरम्मत की मांग की।

रविवार को हुई थोड़ी देर की बारिश से कुछ जगहों पर पानी भर गया। कुछ स्थानों पर सड़कें भी धंस गईं। बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश के बाद पुल गुलाम हुसैन क्षेत्र में स्थित नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके उफनाने से सड़क पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नालों की नियमित सफाई न होने को इसकी प्रमुख वजह बताया।------मनकामेश्वर मंदिर वार्ड में धंसी सड़कमनकामेश्वर मंदिर वार्ड की चर्च वाली गली में बारिश के दौरान इंटरलॉकिंग का एक हिस्सा धंस गया। इससे क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क के नीचे से मिट्टी कटने के कारण यह स्थिति बनी है। लोगों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है।-------गिरी पेड़ों की डालियांबारिश और तेज हवा के कारण इस्माइलगंज, जानकीपुरम विस्तार और राजाजीपुरम में सड़क पर पेड़ों की डालियां गिर गईं। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर नगर निगम ने मौके पर पहुंचकर डालियों को हटाया और रास्ता सुचारु कराया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


