11 ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी, बादशाह नगर व ऐशबाग पर रुकेंगी
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया है। जिसके कारण 11 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेनें चारबाग स्टेशन नहीं जाएंगी। इसके एवज में बादशाह नगर और ऐशबाग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। ऐसे में यात्री इन दोनों स्टेशनों से ट्रेनों में चढ़ और उतर सकते हैं।
ट्रेन मार्ग परिवर्तन
- मुजफ्फरपुर से 17, 24, 31 मई, 07, 14, 21 जून को चलने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-बादशाह नगर, ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
अन्य ट्रेनों के परिवर्तन
- सूरत से 15, 22, 29 मई, 05, 12, 19 जून को चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल -ऐशबाग-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
- गुवाहाटी से 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 जून को चलने वाली 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल की बजाए बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
-ओखा से 15, 22, 29 मई, 05, 12, 19 जून को चलने वाली 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी की बजाए कानपुर सेंट्रल -ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
- कामाख्या से 20, 27 मई, 03, 06, 10, 17 जून को चलने वाली 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल की बजाए बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- गांधीधाम से 16, 23, 30 मई, 06, 13, 20 जून को चलने वाली 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी के बजाए कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14, 21, 28 मई, 04, 11, 18 जून को चलने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी के स्थान पर कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 16, 23, 30 मई, 06, 13, 20 जून को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- पनवेल से 15, 16, 18, 19, 20, 22, 23, 25, 26, 27, 29, 30 मई 01, 02, 03, 05, 06, 08, 09, 10, 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22 जून को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी के स्थान पर कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
-भावनगर टर्मिनस से 18, 25 मई 01, 08, 15, 22 जून को चलने वाली 19201 भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी के बजाए कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
-पुणे से 16, 23, 30 मई 06, 13, 20 जून को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी के स्थान पर कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


