Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRailway to Develop Passenger Holding Areas at Charbagh and Lucknow Junction Stations
चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर बनेगा होल्डिंग एरिया, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर बनेगा होल्डिंग एरिया, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

संक्षेप: Lucknow News - रेलवे चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया बनाएगा। यहां बैठने, टिकट काउंटर, शौचालय, पूछताछ, और खाने-पीने की सुविधा होगी। एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे और सहायक कर्मियों की तैनाती होगी। 

Fri, 31 Oct 2025 12:50 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चारबाग और लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाएगा। जहां यात्रियों के बैठने, टिकट काउंटर, शौचालय, पूछताछ, लगेज चेकिंग और खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यहां पर भीड़ को कंट्रोल करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एआई बेस्ड सीसीटीवी कैमरे और सहायक कर्मी तैनात किए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी ने बताया कि रेल मंत्री ने देश के 76 रेलवे स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है। लखनऊ मंडल के 03 स्टेशनों लखनऊ, अयोध्या धाम व वाराणसी स्टेशनों को शामिल किया गया है। होल्डिंग एरिया के माध्यम से स्टेशनों पर दीपावली, छठ व अन्य विशेष अवसरों के दौरान होने वाली अत्यधिक भीड़ का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन होल्डिंग एरिया का निर्माण मॉड्यूलर डिज़ाइन में किया जाएगा, जिसमें हर स्टेशन की स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

क्या है यात्री होल्डिंग एरिया

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि यात्री होल्डिंग एरिया का मतलब है कि यात्रियों के लिए एक खास जगह बनाई जाएगी, जहां वे ट्रेन का इंतजार कर सकें। इससे स्टेशन पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को आराम मिलेगा। यह एक अच्छी पहल है जिससे रेलवे यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में लखनऊ, अयोध्या धाम व वाराणसी स्टेशन और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में लखनऊ जंक्शन स्टेशन शामिल है।